मथुरा
🔻रिपोर्ट सत्येंद्र यादव

मथुरा : मथुरा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश ने मथुरा में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को आज दिनांक 8 मार्च 2022 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने के लिए सम्मान समारोह लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक हाईवे प्लाजा के सामने मथुरा में आयोजित किया गया | इस सम्मान समारोह में यातायात के क्षेत्र में सराहनीय काम करने वाली श्रीमती श्वेता शर्मा, लोगों को अपने खून से 18 बार रक्तदान करके दूसरों की जिंदगी को बचाने वाली सुश्री पूजा सिसोदिया, असहाय वा गरीब महिलाओं को निशुल्क सिलाई कढ़ाई बुनाई सिखाने के लिए श्रीमती आवा दयाल, ब्यूटीशियन का कोर्स महिलाओं और लड़कियों को करवा कर आत्मनिर्भर बनाने वाली सुश्री अंशुल अग्रवाल , जानवरों के लिए सराहनीय काम करते हुए जॉब स्टेशन की संस्थापक अध्यक्ष सुश्री ओजस्विनी शर्मा को महानगर अध्यक्ष श्रीमती सरोज गोला ने सभी महिलाओं को दुपट्टा पहना वा समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने प्रशस्ति पत्र प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा ने उनकी सुरक्षा के लिए हेलमेट देकर सम्मानित किया गया | सभी महिलाओं ने संयुक्त रुप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी | इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारी समिति लगातार समाज के लिए काम कर रही है जो भी लोग समाज में अच्छा काम कर रहे हैं उनको हमारी टीम लगातार सम्मानित कर रही है आज इसी कड़ी में हमारी महिला टीम के द्वारा समाज के लिए विशेष कार्य किए जाने पर समिति की तरफ से महिला टीम को सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में भागवत आचार्य लक्ष्मी कांत शास्त्री, युवा मंडल अध्यक्ष हरवीर चौधरी, मनीष शर्मा , राजकुमार ,जगदीश ठाकुर लोकेंद्र उमेश शर्मा धर्मेंद्र , गौरव गांधी, नेहा अंजू बाला आराधना भारद्वाज आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे |