मकर संक्रांति पर्व पर विकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद लोगों को बाटा गया कंबल

✍️ संसार पाठक

🟥वाराणसी मकर संक्रांति पर्व पर विकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद लोगों में बांटे गए कंबल ,कंबल वितरण के क्रम में विकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अलग-अलग स्थानों पर जरूरतमंदों के पास जाकर कंबल वितरित किया गया, जिससे कड़ाके की ठंड में वह अपना बचाव कर सकें।
कंबल वितरण का शुभारंभ ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ए के यादव एवं सदस्य डॉ सौरभ कुमार ने किया।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव श्रीमती प्रियंका यादव ने बताया ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर कोरोना काल से ही जरूर जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहयोग भी किया जाता रहा है, उन्होंने बताया कि इस कड़ाके की ठंड से लोगों को निजात दिलाने के लिए कंबल वितरित किया गया बचे लोगों के बीच आगे भी कंबल वितरित किया जाएगा , इस भीषण ठंड में गर्म कंबल पाकर लाभांश लोगों ने प्रसन्नता पूर्वक ट्रस्ट के प्रति आभार जताया ।