🔴गोरखपुर

चौरीचौरा – अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति द्वारा हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी दीपावली की पूर्व संध्या पर शहीदों की याद में दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा चौरीचौरा कांड में मे वीरगति को प्राप्त हुए शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कल्याण पाण्डेय ने कहा कि चौरीचौरा वीर सपूतों की धरती है। यहां के लोगों ने क्रांति की जो मशाल जलाई थी, उसका प्रकाश पूरे देश में फैला है आज शहीद सैनिक हम लोगों के बीच नहीं हैं। लेकिन वे सदा देशवासियों के दिलों में जिंदा रहेंगे। चेयरमैन सन्नी उर्फ बाबू ने कहा की सैनिक हमारे देश के प्रहरी हैं। देश की रक्षा में कुर्बानी देने वाले सैनिक

अमर होते हैं। सैनिकों पर देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। उनके रात भर जागने की बदौलत ही हम चैन से सोते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ समाज सेवी रामनाथ निषाद,मार्कण्डेय यादव,रविंद्र मणि,लालमन काका,नर्मदा यादव,शारदा नंद यादव, सुमंत

निषाद, कृष्णमोहन दुबे मुन्ना, गुड्डन मदेशिया,अवध नारायण जायसवाल, प्रभाकर पाण्डे,दुर्गेश यादव, अनिल गौड़, दीना चौधरी,उमेश राय आदि मौजूद रहे।