🟥घघसरा-गोरखपुर (यूएसएन)।सहजनवां थाना क्षेत्र आदर्श पुलिस चौकी घघसरा के अन्तर्गत सोमवार को सजनापार ग्राम सभा स्थित मनहर ताल में 45 वर्षी युवक की लाश मिली।

दोपहर में मछली मारने वाले लोगों ने शव को देखकर आसपास के लोगों को बताया तथा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होने पर सहजनवां थाना इंचार्ज इत्यानंद पांडेय तथा घघसरा चौकी प्रभारी अवधेश पांडेय द्वारा सहयोगियों के साथ पहुंच कर लाश को नाव के सहारे बाहर निकाला गया।

अनुमानतः चार दिन पुरानी लाश होने के कारण पहचान में कठिनाई हो रही थी परंतु गांव वालों तथा उसके भाई विनय चौधरी द्वारा शव को अनिरुद्ध चौधरी के रूप में पहचान की गई।भाई विनय चौधरी के कथना अनुसार अनिरुद्ध अहमदाबाद में मजदूरी का कार्य करता था। बृहस्पतिवार 9 नवंबर को वह घर आया था। 10 नवंबर

शुक्रवार को दोपहर बाद वह अपने दो साथियों के साथ घर से निकला परंतु वापस नहीं आया। काफी खोजबीन की गई परंतु उसका पता नहीं चल पाया। उसकी 13 नवंबर सोमवार को मनहर ताल में लाश पाई गई। अनिरुद्ध की पत्नी का देहांत 8 वर्ष पूर्व ही हो गया था।
मृतक तीन बच्चों का पिता था।
बड़ा लड़का सत्यवान 14 वर्ष का है। दो जुड़वा लड़के सनी तथा सहदेव 8 वर्ष के हैं। मृतक के तीनों लड़के अपने ननिहाल थाना

कैंपियरगंज के गेरुई गांव में रहते थे। गांव के लोग हत्या की शंका से इनकार नहीं कर रहे हैं।
इस संबंध में थाना प्रभारी सहजनवां इत्यानंद पांडेय से बात करने पर उन्होंने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी।