🔴डॉ शशि कांत सुमन
⭕मुंगेर सिटी। जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने बुधवार को मुंगेर सदर प्रखंड के जानकीनगर पंचायत के हरदियाबाद गांव में अगहनी धान के फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया।
अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, योजना एवं विकास विभाग, बिहार द्वारा बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत कृषि वर्ष 2023-24 के अधिसूचित एवं बीमित फसलों का फसल कटनी प्रयोग संपादित करवाया जा रहा है।
जिला सांख्यिकी कार्यालय, मुंगेर द्वारा जानकीनगर पंचायत में अगहनी धान के कटनी प्रयोग के तहत प्राथमिक कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, मुंगेर सदर को यह प्रयोग आवंटित किया गया था, जिन्होंने इस फसल कटनी प्रयोग का संपादन जिलाधिकारी की उपस्थिति में किया।
जिला पदाधिकारी ने फसल कटनी प्रयोग के पूरी प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया और प्रत्येक चरण के बारे में प्रयोगकर्ता एवं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी से जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने धान में नमी की मात्रा एवं इसके सुखवन प्रयोग के संपादन के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने अनुमान व्यक्त किया कि धान में 15 – 20ः के आसपास नमी होगी। विदित हो कि भदई मक्का, गन्ना और अगहनी धान के साथ रब्बी गेहूं और मकई का भी पंचायत स्तरीय फसल कटनी आयोजित किया जाता है,
जिसके तहत प्रत्येक पंचायत में 5 फसल कटनी प्रयोग संपादित किया जाता है। फसल कटनी प्रयोग से एक ओर जहां फसलों की उत्पादकता ज्ञात होती है, वहीं दूसरी ओर इसके आधार पर अधिसूचित एवं बीमित फसलों हेतु फसल क्षतिपूर्ति का निर्धारण सहकारिता विभाग,
बिहार द्वारा किया जाता है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा इसके आंकड़ों का प्रयोग कृषि संबंधित नीतियों को तय करने में भी किया जाता है। फसल कटनी प्रयोग से प्राप्त उपज दर से राज्य आय में कृषि के हिस्से का भी पता चलता है।
फसल कटनी प्रयोग उपज दर के अनुमान लगाने की एक वैज्ञानिक पद्धति है तथा कटनी प्रयोग का विधिवत किया जाना शुद्ध शुद्ध उत्पादकता के अनुमान लगाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए फसल कटनी प्रयोगों की विभिन्न प्रक्रियाओं का
निरीक्षण जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा किया जाता है। जिला पदाधिकारी ने इसी क्रम में जानकीनगर ग्राम पंचायत में फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया। फसल कटनी प्रयोग के लिए खसरा/कीता संख्या 134 पर स्थित जानकीनगर पंचायत स्थित
हरदियाबाद ग्राम के किसान अवधेश कुमार यादव के खेत का चयन किया गया था। फसल कटनी प्रयोग के दौरान रैंडम तालिका के आधार पर खेत में 10 मीटर लंबाई एवं 5 मीटर चैड़ाई के आयताकार खंड को चिन्हित कर उक्त खंड की सीमा पर या उसके अंदर पड़ने वाले अगहनी धान की फसल की कटनी कराई गई।
जिलाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों में हंसुआ पकड़कर फसल काटना प्रारंभ किया और तत्पश्चात मजदूरों द्वारा चिन्हित क्षेत्र के अंदर स्थित फसल की कटनी की गई। कटनी प्रयोग का जीपीएस फोटो एवं डाटा सीसीई ऐप पर अपलोड किया गया। विदित हो कि प्रत्येक फसल कटनी प्रयोग का फोटो एवं डाटा क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट ऐप पर अपलोड किया जाना अनिवार्य है, जिसमें खेत का जीपीएस लोकेशन भी दर्ज होता है।
इस दौरान फसल कटनी प्रयोग के महत्व एवं इसकी प्रक्रिया की जानकारी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा उपस्थित किसानों को दी गई। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा उचित प्रभेद के बीजों के चयन एवं खाद के प्रयोग के संबंध में भी किसानों को जानकारी दी गई। उन्होंने विभिन्न प्रभेद के बीजों को लगाने का सही समय भी किसानों को बताया। फसल कटनी के बाद पिटनी एवं दौनी का कार्य किया गया, जिससे प्राप्त धान के दाने की तौल की गई। 50 वर्ग मीटर क्षेत्र में कटनी किए गए धान के दाने का वजन
इलेक्ट्रॉनिक तराजू पर 29.310 किलोग्राम मापा गया। प्राप्त उपज के आधार पर प्रति हेक्टेयर धान की उत्पादकता 58.620 क्विंटल आंकी गई, जिसे बेहतर उत्पादकता माना जा सकता है। किसानों के अनुमान की तुलना में ज्यादा उत्पादन फसल कटनी प्रयोग के दौरान प्राप्त हुआ। इस वर्ष फसल अच्छी है और सहकारिता विभाग द्वारा भी धान की
अधिप्राप्ति की जानी है। जिला पदाधिकारी ने किसानों से कृषि विभाग द्वारा प्रदत विभिन्न योजनाओं के लाभों के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया। किसानों ने सिंचाई हेतु सरकारी नलकूप सहित अन्य समस्याओं के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया।
जिलाधिकारी द्वारा फसल कटनी प्रयोग के निरीक्षण के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी आनंद प्रकाश, जिला कृषि पदाधिकारी बृज किशोर, प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी अरशद शरीफ, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय कुमार, कृषि समन्वयक राजेश कुमार, किसान सलाहकार पुटुक
लाल पासवान, धर्मवीर सिंह, मुखिया संजीव कुमार एवं सरपंच बिंदेश्वरी यादव सहित स्थानीय किसान जय किशोर यादव, रजनीश कुमार, नरसिंह गुप्ता, अरुण कुमार, शैलेंद्र कुमार, बिहारी लाल आदि उपस्थित थे।