डाक्टर हर्षवर्धन ने किया 500 गरीबों के बीच कंबल का वितरण

हर शनिवार को गरीबों का किया जाता है मुफ्त ईलाज

✍️डॉ शशि कांत सुमन
🟥मुंगेर।मुंगेर जिले के लब्धप्रतिष्ठत सफियासराय स्थित मुंगेर इमरजेंसी हॉस्पिटल के संस्थापक सह वरीय चिकित्सक डा हर्षवर्धन ने शुक्रवार की रात स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मुंगेर के विभिन्न चौक-चौराहों पर निःसहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। शहर के बस स्टैंड ,टैक्सी स्टैंड ,लाल दरवाजा , गंगानगर , किला परिसर, रेलवे स्टेशन, वही जमालपुर के सफियासराय, जुबली वेल, रेलवे स्टेशन, ईस्ट कालोनी के गरीबों के बीच 500 से अधिक कंबल का वितरण किया गया। डॉक्टर हर्षवर्धन सड़क किनारे खुले में सोए हुए लोगों को कंबल दिया। लोगों ने डाक्टर हर्षवर्धन को गरीबों का मसीहा बताया साथ ही उन्हें गरीबों का हमदर्द बताया। डाक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि वे हमेशा समाज के बीच रहने वाले गरीब और असहाय की मदद के लिए उनके सुख-दुख में वे हमेशा आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद करने में जो खुशी मिलती है , वह किसी कार्यो में नहीं मिलता है। हमारे क्लिनिक से कोई बिना इलाज कराए वापस नहीं जाता है। जिनके पास पैसा नहीं है उनका भी बेहतर इलाज मुफ्त में उनके हॉस्पिटल में किया जाता है। हर शनिवार को मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जाता है। जिनके पास पैसे नहीं हैं, उन्हें मुफ्त में दवा उपलब्ध करा दी जाती है।