चित्रांस समाज जन कल्याण समिति की पूजनोत्सव पूर्व तैयारी समिति की आहूत बैठक में लिए गए कई निर्णय

✍️ANA/Arun Verma

🧿पटना (बिहार )। चित्रांस समाज जन कल्याण समिति ,अंबेडकर पथ के तत्वाधान में श्री चित्रगुप्त पुजनोत्स हेतु तैयारी समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता प्रदीप कुमार सिंहा तथा सभा का संचालन एन के श्रीवास्तव ने किया। बैठक में सर्व समिति से तय किया गया कि इस वर्ष भी भव्य रूप से पूजन करते हुए भाई भोज का आयोजन किया जाएगा।

पाप पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त जी की सामूहिक पूजा आगामी 15 नवंबर को अंबेडकर पथ, बेली रोड पटना स्थित गणपति हाल में किया जाएगा।

बैठक सभी सदस्यों ने सुझाव दिया तथा चित्रगुप्त समाज के कई सदस्य ने अपने-अपने विचार रखें एवं स्वास्थ्य पर्यावरण की दृष्टि से इस वर्ष पॉलिथीन मुक्त पूजा पंडाल बनाने की व्यवस्था करने का निर्णय लिया।

पूजन के दौरान स्वस्थ वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी होगी। बैठक में संरक्षक शशि भूषण प्रसाद वर्मा, संजय सहाय, महासचिव एनके श्रीवास्तव, मनोज संडवार, उपाध्यक्ष देवेंद्र लाल, रीता सिंहा, महिला संभाग ,समीर कुमार युवा संभाग, संगठन मंत्री मिथलेश कुमार सिंहा, प्रवीण कुमार सिंहा, कोषाध्यक्ष, शशि कुमार सिंहा सेवानिवृत्त एसबीआई, इंजीनियर किशोर कुमार, विश्वजीत कुमार सिंहा, राकेश प्रभात

,संतोष कुमार कर्ण एवं संजय वर्मा मौजूद थे। वहीं बैठक में प्रदीप कुमार सिन्हा ने कहा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी और भव्य रूप से चित्रगुप्त पूजा समारोह मनाने का निर्णय लिए जाने से चित्रगुप्त समाज में हर्ष का वातावरण फैल गया है।