🟥डॉ शशि कांत सुमन

मुंगेर। संग्रहालय सभागार में जोनल, सुपर जोनल, पुलिस पदाधिकारियों, पीसीसीपी की ब्रीफिंग जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक जे जे जला रेड्डी ने की। चुनाव प्रक्रिया एवं विधि व्यवस्था के मुद्दे पर लोगों को आवश्यक जानकारी के साथ ही निर्देश दिये । स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन 2022 दिनांक 04.04.2022 मतदान की तिथि निर्धारित है। मतदान का समय पूर्वाह्न 08ः00 बजे से अपराह्न 04ः00 बजे तक निर्धारित है। मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। अनुमंडल स्तर पर तीनों अनुमंडल पदाधिकारी को सुपर जोनल दंडाधिकारी बनाये गये है। प्रखंड स्तर पर वरीय उप समाहर्ता स्तर के पदाधिकारी को जोनल बनाया गया है। इसके अतिरिक्त 22 सेक्टर दंडाधिकारी थाना स्तर पर प्रतिनियुक्त किये गये है। तीनों अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में मतदान के दिन के लिए धारा 144 लागू किये है। मतदान केन्द्र के 200 मीटर के परिधि में निजी वाहन का आना वर्जित रहेगा। अनावश्यक भीड़ प्रतिबंधित रहेगी। मतदान केन्द्र पर घुम्रपान निषेद्य पूर्णतः प्रभावी रहेगा। चाकू, छुड़ी जैसे तेज धार जैसे हथियार पूर्णतः निषिद्य रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष प्रभावी रहेगा। 063344-222046 एवं 222047 कार्यशील रहेगा। इसके अतिरिक्त नियंत्रण कक्ष (8102924365/ 8809184744) भी कार्यशील रहेगा। संबंधित दंडाधिकारी को अपने अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण हेतु पूरी तरह से अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया । कुल 1660 निर्वाचक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पोल्ड बैलेट बाॅक्स निर्धारित रूप से बज्रगृह गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, मुंगेर पहुंचेगी। जगह जगह आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया गया।